SSC CHSL टाइपिंग टेस्ट

लोअर डिवीज़न क्लर्क और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट · कर्मचारी चयन आयोग

10 मिनटपास होने के लिए ज़रूरत: 30 डब्ल्यूपीएम (9,000 KDPH)बैकस्पेस और तीर कुंजियों की अनुमति हैहिन्दी

बचा हुआ समय
10:00
टाइप करने के लिए टेक्स्ट
और शिक्षित समाज को अपने इस नए गद्य-साहित्य का बहुत कुछ परिचय भी हो गया था। प्रथम उत्थान के भीतर बहुत बड़ी शिकायत यह रहा करती थी कि अँगरेजी की ऊँची शिक्षा पाए हुए बड़े बड़े डिग्रीधारी लोग हिंदी-साहित्य के नूतन निर्माण में योग नहीं देते और अपनी मातृभाषा से उदासीन रहते हैं। द्वितीय उत्थान में यह शिकायत बहुत कुछ कम हुई। उच्च शिक्षा प्राप्त लोग धीरे धीरे आने लगे----पर अधिकतर यह कहते हुए कि "मुझे तो हिंदी आती नहीं"। इधर से जवाब मिलता था "तो क्या हुआ? आ न जायगी। कुछ काम तो शुरू कीजिए।" अतः बहुत से लोगों ने हिंदी आने के पहले ही काम शुरू कर दिया। उनकी भाषा में जो दोष रहते थे, वे उनकी खातिर से दर गुजर कर दिए जाते थे। जब वे कुछ काम कर चुकते थे----दो चार चीजें लिख चुकते थे----तब तो पूरे लेखक हो जाते थे। फिर उन्हें हिंदी आने न आने की परवा क्यों होने लगी? इस काल-खंड के बीच हिंदी लेखकों की तारीफ में प्रायः यही कहा-सुना जाता रहा कि ये संस्कृत बहुत अच्छी जानते हैं, वे अरबी-फारसी के पूरे विद्वान् हैं, ये अँगरेजी के अच्छे पंडित् हैं। यह कहने की आवश्यकता नहीं समझी जाती थी कि ये हिंदी बहुत अच्छी जानते हैं। यह मालूम ही नहीं होता था कि हिंदी भी कोई जानने की चीज है। परिणाम यह हुआ कि बहुत से हिंदी के प्रौढ़ और अच्छे लेखक भी अपने लेखों में फारसीदानी, अँगरेजीदानी, संस्कृतदानी, आदि का कुछ प्रमाण देना जरूरी समझने लगे थे। भाषा बिगड़ने का एक और सामान दूसरी ओर खड़ा हो गया था। हिंदी के पाठको का अब वैसा अकाल नहीं था----विशेषतः उपन्यास पढ़नेवालों का। बँगला उपन्यासों के अनुवाद धड़ाधड़ निकलने लगे थे। बहुत से लोग हिंदी लिखना सीखने के लिये केवल संस्कृत शब्दों की जानकारी ही आवश्यक समझते थे जो बँगला की पुस्तकों से प्राप्त हो जाती थी।

टाइप करने के लिए बॉक्स पर क्लिक करो या एंटर दबाओ। समय पहली कुंजी दबाते ही शुरू होता है।

रोज़ाना का लक्ष्य –

फ़ोन पर टेस्ट दिखता है, लेकिन परीक्षा कीबोर्ड पर होती है: कीबोर्ड पर अभ्यास करो।

इस टेस्ट के बारे में

टाइम
10 मिनट। एग्जाम हॉल में 10 मिनट का मॉक और 10 मिनट का ब्रेक सबसे पहले आता है।
पास होने के लिए ज़रूरी
एक मिनट में 30 शब्द: एक घंटे में 9,000 कीस्ट्रोक, एक शब्द में 5 के हिसाब से। टेक्स्ट लगभग 1,500 कीस्ट्रोक का है।
ग़लतियां
पूरी ग़लतियाँ: कोई शब्द छूट जाए, जुड़ जाए या उसकी जगह दूसरा शब्द टाइप हो जाए। आधी ग़लतियाँ: स्पेलिंग, कैपिटल लेटर, विराम चिह्न और स्पेसिंग। SSC हर कैटेगरी के लिए ग़लतियों की अनुमत सीमा प्रकाशित नहीं करता, इसलिए नतीजे में दोनों गिनतियाँ दिखती हैं।
एडिटिंग
बैकस्पेस और तीर की कुंजियां परीक्षा की तरह काम करती हैं।
कीबोर्ड
Unicode में हिंदी (Mangal): Inscript या Remington GAIL, अपने कंप्यूटर पर सेट करो। Kruti Dev एक फ़ॉन्ट है, Unicode नहीं, इसलिए वह काम नहीं करेगा।

स्रोत: SSC, CHSLE 2023 Tier II typing test instructions, CSIR-IIP notice, May 2025, SSC, CHSLE 2025 typing test result, August 2026. पिछली बार 28 अक्टूबर 2026 चेक किया गया था।

प्रकाशित नियमों पर बना अभ्यास टेस्ट। यह आधिकारिक सॉफ़्टवेयर नहीं है, और सर्टिफ़िकेट नहीं है।

सवाल

मेरी स्पीड कैसे निकाली जाती है?

इस्तेमाल हुए समय में कीस्ट्रोक, एक शब्द में पाँच, जैसे SSC उन्हें गिनता है। KDPH यही गिनती प्रति घंटा है।

क्या मेरी सुधारी हुई ग़लतियाँ गिनी जाती हैं?

नहीं। समय पूरा होने या सबमिट करने पर बॉक्स में जो टेक्स्ट है, सिर्फ़ उसे शब्द-दर-शब्द टाइप करने वाले टेक्स्ट से मिलाकर चेक किया जाता है।

कितनी ग़लतियां हो सकती हैं?

SSC इसे हर पोस्ट और कैटेगरी के लिए तय करता है और नतीजों के साथ प्रकाशित करता है। CHSL 2025 में LDC और JSA के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को 7% और बाकी कैटेगरी को 10% की छूट थी, और DEO के लिए 5% और 7%। नतीजे में तुम्हारी पूरी और आधी ग़लतियाँ दी जाती हैं, ताकि तुम अपनी पोस्ट के नोटिस से उनका मिलान कर सको।

क्या यह असली SSC सॉफ़्टवेयर है?

नहीं। यह SSC के प्रकाशित नियमों का पालन करता है, ताकि तुम उनका अभ्यास कर सको, लेकिन यह परीक्षा का सॉफ़्टवेयर नहीं है।

lite-type

lite-type कंप्यूटर कीबोर्ड पर टाइपिंग का अभ्यास करने के लिए है, इसलिए यह बड़ी स्क्रीन के लिए बना है, फ़ोन के लिए नहीं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर वापस आओ।